Thursday, December 20, 2018

बालगित - देखो एक डाकिया आया

देखो एक डाकिया आया 



देखो एक डाकिया आया



देखो एक डाकिया आया

थैला एक हाथ में लाया

पहने है वो खाकी कपड़े

चिट्ठी कई हाथ में पकड़े

बांट रहा घर-घर में चिट्ठी

मुझको भी दो लाकर चिट्ठी

चिट्ठी में संदेशा आया

शादी में है हमें बुलाया

शादी में सब जाएंगे हम

खूब मिठाई खाएंगे हम

No comments:

Post a Comment